COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

एक्सक्लूसिव

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सोशल डिस्टेंसिंग का मजाक पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

सहारनपुर. कोरोना वायरस के कारण देश में लॉक डाउन है. किसी भी तरह के प्रदर्शन जुलूस हर्ष आदि पर प्रशासन ने शासन के निर्देश पर रोक लगा रखी है. बावजूद इसके कुछ नेता राजनीति के चलते लॉक डाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आते.
ताजा मामला सहारनपुर जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र का है. मोहल्ला गुलाम ओलिया में स्थानीय नेता हाजी सलीम ने कोविड-19 के कारण चल रहे लॉक डाउन का जमकर मजाक बनाया. स्थानीय नेता ने समर्थकों के साथ जुलूस निकाला.

जुलूस में मौजूद समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की. सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ने की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई स्थानीय पुलिस तत्काल हरकत में आ गई. गंगोह पुलिस ने राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी सलीम के खिलाफ उनके कई साथियों के साथ लॉक डाउन का उल्लंघन करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.( साभार)