COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

टॉप न्यूज़

65वीं बार पीएम करेंगे ‘मन की बात’, Unlock को लेकर दे सकते हैं बड़ा संदेश

लॉक डाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे. 1 जून से लॉक डाउन का पांचवा चरण या यह कहिए कि देश खोलने का पहला चरण शुरू हो रहा है, इसी विषय पर प्रधानमंत्री बात कर सकते हैं. पीएम दूसरे कार्यकाल के पहले साल पूरे होने पर भी उपलब्धियां गिना सकते हैं. 6 साल में प्रधानमंत्री 65 वी बार देश की जनता से मन की बात करेंगे.

सुबह 11:00 बजे होगी मन की बात

प्रधानमंत्री सुबह 11:00 बजे मन की बात करेंगे जिसकी जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शनिवार की रात को साझा की थी.
इससे पूर्व पीएम मोदी ने अपने ट्विटर पर 31 मई को होने वाले मन की बात कार्यक्रम के लिए सुझाव मांगे थे. उन्होंने बताए गए टोल फ्री नंबर 1800 117800 पर संदेश रिकॉर्ड करके भेजने के लिए आह्वान किया था. साथ साथ नमो एप, माई गांव पर भी जनता से संदेश लिखकर भेजने की अपील की थी. इससे पहले 26 अप्रैल को मन की बात कार्यक्रम किया था और लोगों से मास्क पहनने और सार्वजनिक स्थान पर थूकने से बचने की अपील की थी. पीएम ने गमछे से मुंह ढकने की सलाह भी दी थी जिसके बाद से पीएम को लगातार गमछे में देखा जा रहा है.

पीएम मोदी के संदेश के ये खास बिंदु हो सकते हैं

मोदी अपने संदेश में निम्न बातों का जिक्र कर सकते हैं…

  • बिना जरूरत बाजार, मॉल जैसी जगहों पर जाने से बचें आत्मनिर्भर भारत अभियान से लोगों की जोड़ने की अपील
  • लोगों से गैरजरूरी आवागमन ना करने का संदेश
  • लॉक डाउन खत्म होने के बाद फेस मास्क सोशल डिस्टेंसिंग की अहमियत पर चर्चा
  • अनलॉक 1 के बाद देशवासियों से एहतियात बरतने की अपील पीएम कर सकते हैं.