COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

टॉप न्यूज़

Lock down 5.0 : देश में अब कहीं भी आने जाने के लिए पास की जरूरत नहीं, बस यह ध्यान रखना होगा

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने लॉक डाउन 5.0 की घोषणा कर दी है. हालांकि यह लॉक डाउन एक तरह से लॉक डाउन के अनलॉक होने के सिस्टम पर काम करेगा. कहने का मतलब यह है कि सरकार इसमें चरणबद्ध तरीके से धीरे धीरे देश में चल रहे लॉक डाउन को अनलॉक करेगी.
लॉक डाउन में सबसे बड़ी समस्या लोगों को आवाजाही को लेकर रही जिस पर सरकार ने सबसे पहले वर्कआउट करते हुए आवाजाही से प्रतिबंध हटाने का ऐलान किया है. गृह मंत्रालय के नए निर्देश के अनुसार अब एक राज्य से दूसरे राज्य में या फिर एक जिले से दूसरे जिले में जाने के लिए लोगों को अब स्थानीय प्रशासन की अनुमति ईपास की जरूरत नहीं होगी. इतना ही नहीं सरकार ने आवाजाही पर रोक को हटा लिया है. सुरक्षा मानकों को अपनाकर अब देश के नागरिक देश के किसी भी राज्य में या जिले में बिना अनुमति के जा सकेंगे.
नए दिशानिर्देश के मुताबिक केवल कंटेनमेंट जोन में आवाजाही नहीं हो सकेगी. उसके अलावा अंतर राज्य आवाजाही या लोगों के सामानों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए अनुमति अनुमोदन या परमिशन लेने की जरूरत नहीं होगी.
केंद्र सरकार ने यह भी कहा है कि यदि कोई राज्य या केंद्र शासित प्रदेश लोगों को आने या जाने पर मनाही करता है या उससे संबंधित कोई नियम जारी करता है तो उस नियम का राज्य सरकार को प्रचार करना जरूरी होगा.