COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

टॉप न्यूज़

Covid-19 update : 2 दो हुए स्वस्थ, 7 हैं हॉटस्पॉट, जानिये क्या है जिले का हाल

सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. कोरोनावायरस से संक्रमित दो मरीज आज स्वस्थ हो गए. इसके बाद जनपद के आंकड़े में बदलाव हुआ है. वर्तमान में जिले में एक्टिव केस की संख्या 33 है.
कुल संक्रमित लोगों की संख्या 266 है जिनमें से 233 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. 33 एक्टिव मामले कोरोना वायरस के जिले में दर्ज हैं जिनका इलाज चल रहा है. इस बात का सुकून है कि जनपद में कोरोनावायरस से होने वाली मृत्यु की संख्या शून्य हैं. हालांकि इस बीच 2 मौतें हुई हैं. जिनकी रिपोर्ट मरने के बाद पॉजीटिव आई. लेकिन अभी उनके परिवार की रिपोर्ट ना आने के कारण प्रशासन अभी यह नहीं तय कर पा रहा है कि इस मृत्यु को जनपद में जोड़ा जाए कि जहां उनकी मृत्यु हुई वहां जोड़ा जाए. वहीं कल बुधवार को गोरखपुर के रहने वाले 40 साल के एक युवक की क्वॉरेंटाइन सेंटर में मृत्यु हो गई हालांकि उनकी रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आई थी. जिले में फिलवक्त 7 हॉटस्पॉट क्षेत्र चिन्हित हैं.

वही देश में इस समय कोरोना के दो लाख 86 हजार से अधिक मामले हो गए हैं जिनमें से 81 सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.