बिहार/बेतिया. देश की आबादी के हिसाब से दूसरे सबसे बड़े प्रदेश बिहार से चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर पर मुकदमा दायर किया गया है. इतना ही नही पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गवाह बनाया गया है.
बेतिया के रहने वाले अधिवक्ता मुराद अली ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर जनरल डॉ टेडरॉस एथानम गैब्रेसस पर स्थानीय सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर करते हुए चीन के वुहान से लेकर पूरे विश्व सहित बेतिया तक कोरोना फैलाने का आपराधिक कृत्य करने का आरोप लगाया है.
पूरे मामले पर सीजेएम की अदालत 16 जून को सुनवाई करेगी.
अधिवक्ता मुराद अली ने केस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गवाह बनाया है. जहां चीन के राष्ट्रपति पर दिसंबर 2019 में वुहान शहर से पूरे विश्व में कोरोना वायरस फैलाने का आरोप लगाया गया है वहीं डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर जनरल पर संक्रमण को छिपाने का आरोप लगाया गया है.
गौरतलब है चीन के वुहान से निकला कोरोना वायरस पूरी दुनिया में तबाही मचा चुका है लाखों लोग बेमौत मारे जा चुके हैं वहीं संक्रमित लोगों की संख्या भी बहुत अधिक है. केवल भारत में 266598 लोग करोना से संक्रमित हैं जबकि 7466 लोग की मौत हो चुकी है अभी तक 129215 लोग स्वस्थ हुए हैं.(साभार-PK NEWS)
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:









Add Comment