नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने चार चरणों में लॉक डाउन किया था. वर्तमान में देश में कोरोना के मामले तकरीबन दो लाख 87 हजार तक पहुंच गए वहीं 8000 से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना की रफ्तार में लॉक डाउन 3.0 के बाद तेजी देखी गई. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें दावा है कि कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देश में 15 जून से फिर से एक बार पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा. हालांकि इसके बाद खुद प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो ने सफाई दी है और इस खबर को पूरी तरह से निराधार बताया है.
सोशल मीडिया पर तैर रही इस वायरल खबर में ट्रेनों और हवाई सफर पर पूरी तरह से पाबंदी के लिए बताया जा रहा है जिसके पीछे गृह मंत्रालय संकेत को आधार माना जा रहा है.
पूरे प्रकरण पर प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो ने सफाई दी है. आईबी ने पूरे मामले पर फैक्ट चेक किया और खबर को गलत और भ्रामक बताया. प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया और कहा कि
“सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही एक फोटो में दावा किया जा रहा है कि गृह मंत्रालय द्वारा ट्रेन और हवाई यात्रा पर प्रतिबंध के साथ 15 जून से देश में फिर से लॉक डाउन किया जा सकता है. यह फेक न्यूज़ है. फेक न्यूज़ फैलाने वाली ऐसी भ्रामक फोटो से सावधान रहें.”
क्या है दावा : सोशल मीडिया पर तैर रही एक फोटो में दावा किया जा रहा है कि गृह मंत्रालय द्वारा ट्रेन और हवाई यात्रा पर प्रतिबंध के साथ 15 जून से देश में फिर से पूर्ण लॉक डाउन लागू किया जा सकता है.
हकीकत: ऐसी भ्रामक फोटो से सावधान रहें.
कब कब लगा देश में लॉक डाउन
- देश में 25 मार्च से 21दिनों के लिए लॉक डाउन लगाया गया.
- दूसरे चरण में 15 अप्रैल से 3 मई तक लॉक डाउन रहा.
- 4 मई से 17 मई तक लॉक डाउन का तीसरा चरण रहा.
- अंतिम चरण में 18 मई से 31 मई तक लॉक डाउन को कंटिन्यू किया गया.
- फिलवक्त देश में कुछ जरूरी प्रतिबंधों के साथ लॉक डाउन 5 लगाया गया लेकिन इसे नाम अनलॉक का दिया गया.
- इस समय देश में अनलॉक वन चल रहा है.
4 जून के बाद बढ़ी टेंशन
छूट मिलने के बाद से 4 जून से अचानक कोरोना वायरस के संक्रमण में तेजी देखी गई है. 4 जून को सबसे अधिक 9304 मामले सामने आए उसके बाद से यह रफ्तार 9000 से नीचे नहीं आई है. अगर पिछले 7 दिनों की बात करें तो 70000 से अधिक मामले पिछले 7 दिन में दर्ज किए गए हैं.
अपील
ऐसे में सुरक्षा और सावधानी बरतें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क लगाएं,सरकारी आदेशों और दिशानिर्देशों को जीवन शैली में लाएं. खुद भी सुरक्षित रहें और समाज को भी सुरक्षित रखें.









Add Comment