सहारनपुर /उत्तर प्रदेश. कोरोनावायरस के संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने हॉटस्पॉट की संख्या में वृद्धि की है पिछले लंबे समय से 5 हॉटस्पॉट रहने के बाद आज इसकी संख्या बढ़ा दी गई है, अब जिले में 6 हॉटस्पॉट एरिया है.
वर्तमान में जनपद में कोरोना के बारे में अपडेट देते हुए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि हॉटस्पॉट की संख्या 6 कर दी गई है जबकि जिले में इस समय 260 कोरोना के संक्रमण के मामले हैं जिनमें से 225 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं. उन्होंने बताया कि वर्तमान में 35 एक्टिव मामले हैं.
मृत्यु दर को लेकर जनपद में सुकून है. यहां अभी तक कोरोना से कोई मृत्यु नहीं हुई है. हालांकि दो मृत्यु को जिला प्रशासन स्वीकार नहीं कर रहा है क्योंकि दोनों ही मामलों में गोविंद नगर निवासी वृद्ध की मौत देहरादून जबकि खाता खेड़ी की रहने वाली महिला की मौत चंडीगढ़ में हुई थी. दोनों की रिपोर्ट मौत के बाद कोरोना पॉजिटिव आई थी जिसके बाद जिला प्रशासन ने दोनों ही क्षेत्रों में दो-दो गलियां सील की थी.
देश में इस समय यह संख्या 258000 से ऊपर पहुंच गई है जिनमें 7000 से अधिक लोग की मौत हो गई है. प्रशासन लगातार लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के प्रयोग की अपील कर रहा है.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:

Add Comment