सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. कोरोना वायरस के संक्रमण से जिला मुक्त नहीं हो पा रहा है. इसी बीच में क्वॉरेंटाइन सेंटर में एक व्यक्ति की मौत ने पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है. हालांकि जिला प्रशासन ने इस मौत को कोरोनावायरस से इनकार किया है. जिला प्रशासन का दावा है कि मृतक की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. संक्रमण के प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक और हॉटस्पॉट केंद्र बढ़ा दिया है.
सहारनपुर में आईआईटी कैम्पस स्थित कोरेनटाईन सेंटर में आज सुबह एक व्यक्ति की मौत हो गई. इस खबर से स्वास्थ्य विभाग सहित प्रशासनिक विभाग में सनसनी से फैल गयी है. मरने वाले की पहचान रामचन्द्र(40) पुत्र दल सिंह निवासी गोरखपुर के रूप में हुई है. रामचंद्र हरियाणा से सहारनपुर पहुंचा था, जिसे कल रात थाना मिर्ज़ापुर पुलिस ने आईआईटी कैम्पस में बने कोरेनटाईन सेंटर में रखा था.
सीएमओ डॉ बी एस सोढी ने दावा किया कि मृतक रामचंद्र के कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आईं है. उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति कल रात बादशाही बाग में घूमता हुआ मिला था, मिर्ज़ापुर पुलिस ने इसे सहारनपुर में कोरेंटाईन सेंटर में भर्ती कराया था, यह व्यक्ति ठीक ढंग से बोल रहा था, अपना पता भी इसने खुद ही बताया था, रात्रि में इसने खाना नहीं खाया, केवल पानी पिया, सुबह यह मृतक पाया गया.
वर्तमान में जिले में कोरोना संक्रमण के 263 केस हैं जिनमें से 231 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 32 एक्टिव केस हैं. जनपद में कोरोना से मृत पर लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है क्योंकि गोविंद नगर के रहने वाले वृद्ध की मृत्यु देहरादून में जबकि खाता खेड़ी में रहने वाली महिला की मृत्यु चंडीगढ़ में हुई थी. जिस पर प्रशासनिक संशय बना हुआ है जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने इस मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:

Add Comment