सहारनपुर. बिना मास्क और बिना कागजात के यदि आपको वाहन चलाने का शौक है तो यह खबर ध्यान से पढ़ लीजिए. दरअसल जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे लोगों के चालान और वाहनों को सीज करने के लिए कहा है जो बिना मास्क और बिना कागजात के वाहन चला रहे हैं.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद पूरे जनपद में हर थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान दिखाई दिया. पुलिस ने मास्क और कागजात ना होने पर चालान किया. साथ ही साथ यातायात नियमों के पालन और मास्क के उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील भी की.
गौरतलब है सहारनपुर पुलिस ने कानून का उल्लंघन करने पर 23 मार्च से अब तक करीब एक करोड़ नब्बे लाख रूपए का शमन शुल्क वाहन स्वामियों से वसूल किया है.
जिले में कोरोना वायरस के चलते 261 संक्रमित मामले सामने आए हैं जिनमें से 233 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं जबकि 28 लोग करोना के संक्रमण के दायरे में हैं.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:




Add Comment