देहरादून/ उत्तराखंड. देवभूमि उत्तराखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों ने सरकार से लेकर आम आदमी तक को चिंता में डाल दिया है. बुधवार को 23 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि के बाद नया आंकड़ा 1560 हो गया है.
आज बुधवार को देहरादून से 6 नैनीताल से 6 उधम सिंह नगर से चार हरिद्वार से 3 और टिहरी पौड़ी और उत्तरकाशी से एक-एक मरीज के संक्रमित होने की पुष्टि हुई. ताजा रिपोर्ट की बात करें तो 730 मरीज में संक्रमण बरकरार है जिनका उपचार चल रहा है जबकि 808 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं.
मृत्यु के मामले में यह आंकड़ा 15 का है. प्रदेश में अब तक 15 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है जबकि पिछले 24 घंटे में एक 48 वर्षीय पुरुष और 89 वर्षीय महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई.
देश में अभी तक 276583 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं जिनमें से 135206 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 7745 लोगों की मौत हो गयी है.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:






Add Comment