सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. देश में कोरोना वायरस की रफ्तार में कमी नहीं है. लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं जो चिंता का विषय बने हुए हैं. सरकार के द्वारा संक्रमण को रोकने के लिए प्रयास नाकाफ़ी दिखाई दे रहे हैं.
आज जिला सहारनपुर में दिल्ली से लौटे तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिसके बाद एक बार फिर चिंता सताने लगी है. दिल्ली से नकुड क्षेत्र के गांव धौराला आये तीन लोगो की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है. तीनों इलाकों को प्रशासन ने सील कर दिया है. दरअसल बाहर से आने वाले लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं जिसके चलते लोगों में बेचैनी देखी जा सकती है.
सुबह हुई थी क्वॉरेंटाइन सेंटर में मौत
सहारनपुर में आईआईटी कैम्पस स्थित कोरेनटाईन सेंटर में आज सुबह एक व्यक्ति की मौत हो गई. इस खबर से स्वास्थ्य विभाग सहित प्रशासनिक विभाग में सनसनी से फैल गयी है. मरने वाले की पहचान रामचन्द्र(40) पुत्र दल सिंह निवासी गोरखपुर के रूप में हुई है. रामचंद्र हरियाणा से सहारनपुर पहुंचा था, जिसे कल रात थाना मिर्ज़ापुर पुलिस ने आईआईटी कैम्पस में बने कोरेनटाईन सेंटर में रखा था.
सीएमओ डॉ बी एस सोढी ने दावा किया कि मृतक रामचंद्र के कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आईं है.
जिले में यह है स्थिति
वर्तमान में जिले में कोरोना संक्रमण के 266 केस हैं जिनमें से 231 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 35 एक्टिव केस हैं. जनपद में कोरोना से मृत पर लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है क्योंकि गोविंद नगर के रहने वाले वृद्ध की मृत्यु देहरादून में जबकि खाता खेड़ी में रहने वाली महिला की मृत्यु चंडीगढ़ में हुई थी. जिस पर प्रशासनिक संशय बना हुआ है जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने इस मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है.
प्रदेश में यह है स्थिति
आज यूपी में एक दिन में 277 मामले सामने आए. इसके बाद कुल संख्या 11,610, हो गयी इनमें 3185 प्रवासी मज़दूर शामिल हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 6971 लोग डिस्चार्जहो गए हैं जबकि एक्टिव केस की संख्या 4318 है. प्रदेश में अब तक 321लोगों की मौत हुई है.







Add Comment