सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. लॉक डाउन में नकली शराब का कारोबार आपने खूब पढ़ा लेकिन आज जो हम खबर आपके सामने लेकर आए हैं वह आपके होश उड़ा देगी क्योंकि जिन औषधियों और खूबसूरती को संवारने की क्रीमों का आप इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हीं क्रीम से जुड़ा मामला पुलिस ने आज खुलासा कर दिया.
पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक नगर विनीत भटनागर ने मीडिया को बताया कि मुखबिर की सूचना पर कलसिया रोड से ताहिर गार्डन में नकली औषधियां और खूबसूरती के प्रसाधन बनाने वाले तीन लोगों को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार किया. एसपी सिटी ने खुलासा करते हुए कहा कि तीनों अभियुक्तों के पास से नकली फेस क्रीम बनाने के उपकरण भी मिले हैं जिनकी कीमत करीब सवा करोड रुपए है.
इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
उन्होंने बताया कि तीनों अपराधियों पर थाना मंडी में मुकदमा संख्या 219/ 20 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120 बी और धारा 63/ 65 कॉपीराइट एक्ट के साथ ट्रेडमार्क एक्ट के 103/ 104 और औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन एक्ट के 18/ 27 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. तीनों से पूछताछ की जा रही है.
यह लोग करते थे लोगों को बेरंग
एसपी सिटी ने बताया कि बिहार के कटिहार जिला के थाना आजमनगर के गांव जहुआ के रहने वाले रमन ठाकुर और सहारनपुर के थाना कोतवाली मंडी लखी गेट के रहने वाले दो भाई नफीस और अर्सलान पुत्र हनीफ को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया इनके 4 साथी और हैं जो फरार हैं और उनकी
तलाश भी की जा रही है.
इन लोगों की पुलिस को है तलाश
- पुलिस को आसिफ पुत्र मोहम्मद शाहिद अंसारी निवासी खजूर तला आदर गढ़ थाना कोतवाली मंडी सहारनपुर
- राजकुमार उर्फ राजू निवासी सुभाष नगर सहारनपुर
- तारिक अतर पुत्र डॉ वाहिद निवासी मुफ्ती मोहल्ला थाना मंडी और
- मोहम्मद तारिक पुत्र डॉ वाहिद निवासी मुफ्ती मोहल्ला थाना मंडी.
इस टीम में हासिल की सफलता
- थाना मंडी थानाध्यक्ष आदेश त्यागी
- औषधि निरीक्षक संदीप कुमार,
- औषधि निरीक्षक पवन शाक्य,
- उप निरीक्षक सुबोध कुमार
- उप निरीक्षक दीपक कुमार
- हेड कांस्टेबल दिलशाद
- हेड कांस्टेबल विजय वीर
- हेड कांस्टेबल कुंवर भरत
- कॉन्स्टेबल विनीत कुमार
- कॉन्स्टेबल सत्यपाल सभी थाना मंडी की टीम है.

Add Comment