जयपुर. कोरोनावायरस के चलते देश बंदी के कारण प्रवासी मजदूरों का पलायन जारी है. प्रवासी मजदूर हर हाल में अपने गांव पहुंचना चाहते हैं. यही कारण है कि अपना समान सिर पर रखकर पैदल ही निकल रहे हैं. दूरी इतनी की चप्पल जूता सब टूट जाए, पैरों में छाले पड़ जाएं, दर्द के अहसास को समझती हुई एक तस्वीर राजस्थान के जयपुर से सामने आई है.
हाईवे पर नंगे पांव चलते हुए प्रवासी श्रमिकों को देख कर एसीपी भावुक हो गए और नंगे पांव चल रहे मजदूर को अपने हाथ से चप्पल पहनाई.
पूरा मामला जयपुर ट्रांसपोर्ट नगर का है जहां मजदूरों की मदद करने के लिए असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने इंसानियत की नई इबारत लिखते हुए बेबस श्रमिकों के नंगे पैरो में अपने हाथों से चप्पल पहनाई.
एसीपी यहीं नहीं रुके उन्होंने कैंप लगाकर मजदूरों को रोक कर खाने के पैकेट, राशन, पानी की बोतल और दवाइयां उपलब्ध करवाई. पुष्पेंद्र सिंह श्रमिकों के लिए मास्क और सैनिटाइजर भी बांट रहे हैं. लॉक डाउन में जो तस्वीर सामने आई है वह निश्चित ही भाव विभोर करने वाली है. मजदूरों ने एक स्वर में एसीपी का धन्यवाद किया.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:





Add Comment