COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

टॉप न्यूज़

BIG NEWS: बाजार खोलने के बाद अब वायरस संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने बनाया मास्टर प्लान, जान लीजिए

सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. कोरोनावायरस के चलते पिछले कई दिनों से बंद चले आ रहे हैं. जहां आवश्यकता के अनुसार बाजारों को खोलने की अनुमति जिला प्रशासन ने दे दी है वहीं अब जिला प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित करने के लिए भी प्लान तैयार कर लिया है. जिला प्रशासन अब दुकानदारों और कर्मचारियों की रेंडम सैंपलिंग करवाएगा.
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि

“धीरे-धीरे बाजारों को खुलने की अनुमति दी जा रही है. आवश्यक वस्तुओं से जुड़ी दुकानों के बाद कुछ अन्य आवश्यकता वाली वस्तुओं की दुकानों को खोलने की भी अनुमति दे दी गई है. इन दुकानों को लेफ्ट राइट रोस्टर के अनुसार खोला जाएगा. रोस्टर के अनुसार बाजार खोले जाने के बाद भी दुकानों पर और बाजारों में भीड़ होने की शिकायतें मिल रही हैं. अगर बाजार में भीड़ होती है तो इससे वायरस फैलने का खतरा बढ़ जाएगा. इसलिए बाजार कोरोना मुक्त रहे यह सुनिश्चित करना होगा.”

दुकानदारों और कर्मचारियों की होगी रेंडम चेकिंग

जिलाधिकारी ने बताया भीड़भाड़ वाली दुकानों को प्राथमिकता पर लेते हुए मार्केट में रेंडम सेंपलिंग कराई जाएगी. इसमें दुकानदारों के साथ-साथ दुकान पर काम करने वालों की भी सैंपलिंग की जाएगी.
दरअसल, सहारनपुर में अचानक मामले बढ़ गए थे फिर लोगों के स्वास्थ्य में सुधार तेजी से हुआ और सुधार के चलते यह संख्या 10 तक पहुंच गई थी. लेकिन फिर से प्रवासियों के आने के बाद से मामले बढ़ रहे हैं ऐसी स्थिति में बाजार खोलने की जरूरत के साथ ही रेंडम चेकिंग की भी जरूरत महसूस की गई. इसी का नतीजा है कि जिला प्रशासन अब भीड़भाड़ वाले इलाकों को प्राथमिकता पर लेकर रेंडम सेंपलिंग करवाएगा. जिला प्रशासन के इस फैसले से कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में काफी मदद मिलेगी.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.