देवबंद में ईद के बाद 26 मई से चरणबद्ध तरीके से व्यवसायिक प्रतिष्ठान खुलने की जगी आसदेवबंद विधायक ब्रिजेश सिंह ने व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मंडल के साथ डीएम से की मुलाकात, डीएम ने दिया आश्वासन
लाकडाउन के नियमों का पालन करने के साथ धीरे-धीरे देवबंद के बाजार खुल सकेंगे
देवबंद (गौरव सिंघल)। देवबंद नगर के व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल आज नगर विधायक कुंवर बृजेश सिंह के नेतृत्व में जनपद सहारनपुर के जिला अधिकारी अखिलेश सिंह से मिला। विधायक ने डीएम के सामने देवबंद नगर की दुकाने एवं इंडस्ट्रीज खुलवाने की मांग रखते हुए कहा कि सरकार की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए व लाक डाउन के नियमो का पालन कराते हुए देवबंद में भी व्यवसायिक प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति दी जाए। जिस पर जिलाधिकारी सहारनपुर अखिलेश सिंह ने विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह और प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि 26 मई से देवबंद की दुकाने और इंडस्ट्री आदि चरणबद्ध तरीके से विचार-विमर्श कर चलवा दी जाएगी। डीएम से मिलने के बाद कुंवर ब्रिजेश सिंह ने आज पत्रकारो को यह जानकारी दी। अब इस वार्ता के बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि 26 मई से नगर देवबंद की दुकानें और इंडस्ट्रीज सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए चरणबद्ध तरीके से खुलवा दी जाएगी। विधायक ने कहा कि व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने डीएम को भरोसा दिलाया कि बाजारो में लाक डाउन 4 के सुरक्षा संबंधी सभी नियमों का पालन कराया जाएगा। जो भी व्यक्ति बिना मास्क के दुकानो पर सामान लेने आएगा उसे सामान नही दिया जाएगा। सेनेटाइजर का प्रयोग किया जाएगा, दुकान स्वामियों द्वारा भी मास्क लगाया जाएगा, सोशल डिस्टेसिंग (दो गज दूरी) का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। किसी को भी बाजार में लाक डाउन के सुरक्षा संबंधी किसी भी नियम का उल्लंघन नही करने दिया जाएगा। ध्यान रहे विधायक कुंवर बृजेश सिंह के प्रयास से तीन-चार दिन पूर्व नगर के बैंक खुलवा दिए गए थे। जिस पर लेनदेन शुरू हो गया है और जनता को राहत मिली है।







Add Comment