सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. कोरोनावायरस के प्रभाव के चलते देशभर में लॉक डाउन चल रहा है इसी बीच जिला प्रशासन ने केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार धीरे-धीरे दुकानों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खोलने की अनुमति प्रदान की है लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इन दुकानों के एक-दो दिन में बंद होने की अफवाह फैलाई जा रही है जिस पर सहारनपुर पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है.
आज शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी की गई जिसमें अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के चिन्हित किए जाने और उनको जेल भेजने की कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी गई.
एसएसपी सहारनपुर ने कहा है कि
“कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा यह अफवाह फैलाई जा रही है कि आने वाले एक-दो दिन में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें भी बंद हो जाएंगी. इस संबंध में लॉक डाउन का पालन कराया जा रहा है जिसमें शासन द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार आवश्यक वस्तुओं की दुकानें तथा अन्य दुकानें जिनको नियमानुसार छूट प्रदान की गई है, यह सभी दुकानें पूर्व की भांति ही खुलेगी.”
एसएसपी दिनेश कुमार पी ने जनता से अपील की है कि
“इस प्रकार की किसी भी झूठी अफवाह पर ध्यान ना दें और निर्धारित समय पर आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी आसपास की दुकानों से ही करें.”
उन्होंने कहा है कि








Add Comment