लखनऊ/ उत्तर प्रदेश. प्रदेश सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन शिक्षा को बरकरार रखने का फैसला लिया है. इस फैसले के मुताबिक सरकार 30 जून तक ऑनलाइन शिक्षा को परिषदीय विद्यालयों में जारी रखेगी.
इस संबंध में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव विजय शंकर मिश्र के मुताबिक कोविड-19 के प्रभाव को देखते हुए स्कूल बंद किये गये है.
उन्होंने कहा कि पठन-पाठन में कमी की पूर्ति के ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था संचालित की गई है जिसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं. उन्होंने इस व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए 30 जून तक ऑनलाइन शिक्षा जारी रखने के लिए सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं. आदेश में उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापकों/ अध्यापक और एकेडमिक रिसोर्स पर्सनस तथा स्टेट रिसोर्स ग्रुप की सहायता से ऑनलाइन शिक्षा को गर्मी की छुट्टियों के दौरान 30 जून तक यथावत जारी रखने के आदेश दिए हैं.











Add Comment