लखनऊ / उत्तर प्रदेश. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला पुलिस की गिरफ्त में है. देर शाम मुंबई से महाराष्ट्र एटीएस में युवक को गिरफ्तार कर उत्तर प्रदेश की एसटीएफ को सौंप दिया है.
यह पहला मौका नहीं है जब सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई हो. इससे पहले भी बिहार पुलिस के एक जवान ने फेसबुक पोस्ट के जरिए सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी थी जिसे यूपी पुलिस ने बिहार पुलिस की मदद से ढूंढ निकाला था और उसकी गिरफ्तारी की थी.
दरअसल मामला गुरुवार रात का है. आरोपी 25 साल के कामरान आमिर खान से जुड़ा हुआ है जिसने उत्तर प्रदेश की डायल 112 के जरिए व्हाट्सएप नंबर पर योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी थी. धमकी में योगी को एक समुदाय विशेष का दुश्मन बताया गया. धमकी की सूचना मिलते ही यूपी पुलिस एक्टिव हो गई और वरिष्ठ अधिकारियों को इस मामले में सूचना दी गई. जिस नंबर से धमकी भरा संदेश आया था उस नंबर को एफआइआर का आधार बनाया गया. यूपी पुलिस ने गोमती नगर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 505 (1)b, 506 और 507 के तहत इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था.
सीएम योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाले युवक कामरान आमिर खान को मुंबई से महाराष्ट्र एटीएस ने चुना भट्टी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है और उसे यूपी एसटीएफ को सौंप दिया है.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:









Add Comment