COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

न्यूज़

ईद पर शाही इमाम की अपील, बोले हाथ मिलाने और गले लगाने से बचें

नई दिल्ली. आज चांद ना दिखने के कारण 25 मई को ईद मनाई जाएगी. ईद उल फितर 25 मई को मनाए जाने की जानकारी दिल्ली के जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने देशवासियों को दी.
रमजान का पवित्र महीना 24 अप्रैल को शुरू हो गया था. अब 25 मई को पूरे देश में ईद मनाई जाएगी जबकि 22 मई को आखिरी जुमा था.
कोरोना वायरस के प्रभाव के चलते इस बार ईद पर गले मिलने और हाथ लगाने से बचने की जरूरत रहेगी. इस जरूरत को समझते हुए जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने देशवासियों से अपील की है और कहा कि ‘वह हाथ मिलाने और गले लगाने’ से बचें. इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों से सरकार की गाइडलाइन का पालन करने की भी अपील की है.

बुखारी ने बताया कि आज चांद नहीं दिखा है इसलिए 25 मई को ईद मनाई जाएगी. उन्होंने कहा यह काफी अहम है कि हम एतिहात और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ईद मनाए. हमें सरकार की गाइड लाइन का पालन करना चाहिए.