न्यूज़

आवश्यक वस्तुओं के दाम जान लीजिए, कोई अधिक ले तो शिकायत कीजिए, ये रही रेट लिस्ट

सहारनपुर.कोरोना के कारण लॉक डाउन है. सभी दुकानें खुलने का समय जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित किया गया है. दुकानों पर मिलने वाले सामान के बारे में भी और दुकानदारों की भी सूची जिला प्रशासन ने जारी कर दी है. अब एक नया फैसला लेते हुए जिला प्रशासन ने खाद्य सामग्री के रेट निर्धारित किए हैं.
गौरतलब है कि दुकानों की सूची निर्धारित करने के बाद भी कालाबाजारी और अधिक मूल्य पर बिक्री का खेल बदस्तूर जनपद में चल रहा था जिस पर उच्चाधिकारियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी. अब जिला प्रशासन ने मूल्य से अधिक बिक्री और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कड़ा फैसला लिया है. जिला प्रशासन ने खाद्य सामग्री के रेट निर्धारित कर दिए हैं.

इतना ही नहीं जिला प्रशासन ने जनपद के निवासियों से अपील की है कि यदि कोई भी आपसे निर्धारित मूल्य से ऊपर कोई समान बिक्री कर रहा है तो उसकी सूचना तुरंत अधिकारियों को उपलब्ध कराएं. साथ ही दुकानदारों सब्जी विक्रेताओं और फल विक्रेताओं को भी प्रशासन ने चेतावनी दी और कहा है कि मूल्य से अधिक और कालाबाजारी को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यदि कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि जिला प्रशासन लॉक डाउन के दौरान किसी को भी कोई समस्या ना हो, इसके लिए लगातार प्रयास कर रहा है. यह उसी की कड़ी का एक हिस्सा माना जा रहा है.