Uncategorized

ख़ास ख़बर: लॉक डाउन में है कोई समस्या तो इन नम्बरों को कीजिये सेव, तुरंत होगी सहायता

सहारनपुर. देश मे कोरोना के कारण लॉक डाउन है. प्रशासन और शासन हर तरह से सभी की सहायता कर रहा है बावजूद इसके कुछ जगहों से विपरीत खबरें आ रहीं हैं. खाने की समस्या हो या राशन या अन्य कोई जरूरत समस्या आ ही रही है.
हालांकि प्रशासन समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है हाल ही में जो सबसे बड़ी समस्या ब्लॉक डाउन में सामने आई है वह गरीब और बेसहारा लोगों के भोजन की है ऐसे गरीब और बेसहारा लोग जो दूसरे राज्यों या दूसरे जिलों से संबंधित हैं और अपने घरों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं
ऐसे ही समस्याओं का संज्ञान लेते हुए मंडला एक सहारनपुर संजय कुमार ने आम लोगों के लिए कुछ महत्वपूर्ण नंबर उपलब्ध कराएं हैं मंडलायुक्त ने जानकारी दी है की अन्य राज्यों के गरीब एवं बसहारा लोग जो अपने घर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं ऐसे लोगों की भोजन की व्यवस्था हेतु बने बनाए भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है उन्होंने बताया कि भोजन के अलावा भी यदि लोग वृद्ध हैं बीमार हैं या शारीरिक रूप से अक्षम है या फिर खाना बनाने में असमर्थ हैं ऐसे लोगों के लिए प्रशासन द्वारा घर-घर खाना पहुंचाने की व्यवस्था की गई है उन्होंने आमजन से संवाद करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को खाने की समस्या या लॉक डाउन से संबंधित कोई समस्या आ रही है तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें ताकि समस्या का निराकरण किया जा सके उन्होंने कहा की जनता की देख रे सुरक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी है और हम इसमें कोई कोताही नहीं बरतना चाहते है.

मंडलायुक्त ने समाधान के लिए जारी किए नंबर

मंडलायुक्त संजय कुमार ने समस्याओं के समाधान के लिए कुछ प्रशासनिक अधिकारियों के नंबर जारी किए हैं और जन अपील की है की किसी भी तरह की समस्या आने पर इन नंबरों पर संपर्क की जाए साथ ही आमजनमानस से लॉक डाउन में सहयोग की अपील की है.

ये हैं ख़ास नम्बर जो हमेशा आपके साथ रहेंगे

  • डिस्टिक कंट्रोल रूम सहारनपुर - 01322723971
  • जिलाधिकारी सहारनपुर - 9454417575
  • उप जिलाधिकारी, सदर सहारनपुर -9454416970
  • उप जिलाधिकारी, नकुड - 9454416973
  • उप जिलाधिकारी, बेहट - 9454416972
  • उप जिलाधिकारी, रामपुर मनिहारान- 9454416974
  • उप जिलाधिकारी, देवबन्द- 9454416971