Prakash K Pandey
सहारनपुर. कोरोना के चलते लॉक डाउन और फिर उसमें एक के बाद एक मामले सामने आने से तनाव में आये लोगों के लिए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह अच्छी खबर लाये हैं. उन्होंने कोरोना जांच के लिए गए सभी सेंपल नेगेटिव आने की सूचना दी है.
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से संदिग्धों की सूचना के बाद जिला प्रशासन के हाथ पांव फूल गए थे. जनपद वासी टेंशन में थे. प्रशासन लगातार आमजन से तनावमुक्त रहने की अपील कर रहा था. एक के बाद एक 20 मामले सामने आए जिसके सैम्पल प्रशासन ने जांच के लिए भेज दिए थे और सभी को एकांत में रहने की सलाह जारी की थी.
आज सभी जांच के मामलों पर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने आधिकारिक बयान जारी किया और सभी 20 मामलों की रिपोर्ट नेगेटिव आने की जानकारी दी. जिलाधिकारी ने इसके बाद भी जनपदवासियों से सतर्क और नियमों का पालन करने की सलाह भी दी. उन्होंने कहा कि यह अच्छी ख़बर है कि कोई भी कोरोना पॉजिटिव नही मिला बावजूद इसके हमें सुरक्षा और सतर्कता बरतनी होगी. उन्होंने सभी से लॉक डाउन के पालन की अपील की.उन्होंने कहा कि समाज और परिवार हित में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कीजिए.










Add Comment