Uncategorized

Viral: पुलिस ने ओवर रेटिंग वालों को सिखाया सबक, देखिए पूरी कार्रवाई

सोशल मीडिया पर आज सुबह से एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें पुलिस दुकानदारों को ओवर रेटिंग की सजा दे रही है. वीडियो में पुलिस के एक अधिकारी और उनके अधीनस्थ सब्जी और फल वाले दुकानों पर गए और उनसे आवश्यक वस्तुओं के दाम मालूम किए. मौके पर मौजूद लोगों ने उनसे ओवर रेटिंग की शिकायत की जिसके बाद गुस्से में तमतमाये पुलिस अधिकारी और उनके अधीनस्थ ने विक्रेताओं को अच्छा सबक सिखाया. जिन विक्रेताओं के रेट अधिक थे उन्हें जमकर लठियाये. पुलिस दुकानदार को बार बार कह रही है कि दुनिया मर रही है और तुम्हें कमाई की पड़ी है. जब जियोगे तभी तो कमाओगे.


पुलिस के इस व्यवहार से विक्रेताओं में डर पैदा हो गया जिसके बाद रेट भी ठीक हो गए. पुलिस की इस कार्रवाई की जमकर प्रशंसा हो रही है. जिन क्षेत्रों में ओवर रेटिंग की समस्या है वहां के लोग इसी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
बहरहाल विडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है कि वीडियो कहा की है लेकिन इस पर चर्चा जमकर हो रही है.