COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

न्यूज़

Big News: अगर आपके बच्चे घर के बाहर खेलते मिले, तो पुलिस करेगी कार्रवाई,

कुशीनगर/ उत्तर प्रदेश. पूरे देश में लॉक डाउन चल रहा है. प्रशासन और शासन लॉक डाउन को पूरी तरह से पालन कराने के लिए कटिबद्ध दिखाई दे रहा है. बावजूद इसके आपको मोहल्ले में अपने आप को धोनी और तेंदुलकर या फिर कोहली जैसे मानकर लड़के या बच्चे क्रिकेट खेलते दिखाई दे जाते हैं. लॉक डाउन का खुला उल्लंघन अब उनके मां-बाप पर भारी पड़ने वाला है. प्रशासन ने घर के बाहर खेलने वाले बच्चों के मां-बाप पर मुकदमा दर्ज कर उन पर कार्रवाई हिदायत दी है.
जनपद के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र इस संबंध में जानकारी साझा की है. उन्होंने कहा कि ऐसी जानकारी मिल रही है कि कई स्थानों पर युवा बच्चे क्रिकेट खेल रहे हैं साथ ही अन्य खेलों में भी लगे रहते हैं. गली मोहल्लों के साथ-साथ अन्य स्थानों पर भी बच्चों को खेलते हुए देखा जा जा रहा है जो लॉक डाउन का उल्लंघन है. उन्होंने बताया कि ऐसे स्थानों पर पुलिस को जाना पड़ रहा है. सभी के नाबालिग होने के चलते पुलिस ने कार्यवाही तो नहीं की लेकिन अब हिदायत दी गई है कि जो भी घर के बाहर खेलता मिलेगा चाहे वह क्रिकेट हो या कोई अन्य खेल उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि यदि छोटे बच्चे एकत्र होकर खेलते दिखाई दिए तो उनके माता-पिता को पुलिस दिन भर थाने में बैठाकर रखेगी या फिर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा सकता है. उन्होंने जनता से अपील की कि लॉक डाउन का पालन स्वेच्छा से करें. जबरदस्ती न करनी पड़े.अपनी जिम्मेदारी अपने परिवार के लिए, अपने समाज के लिए और अपने राष्ट्र के लिए निभाएं. पुलिस के इस आदेश के बाद स्थानीय लोगों में इस बात की चर्चा जोर पकड़ रही है. लोग अपने परिवार के बच्चों को अब बाहर निकलने से रोक रहे हैं.
कुशीनगर ही नहीं देश के विभिन्न स्थानों पर इस तरह के खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई दे जाएंगे. जरूरत है प्रशासन को अपने अपने अधिकार क्षेत्र में इस तरह की कठोर कार्रवाई करने की. प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए और ऐसे खिलाड़ियों के खिलाफ जो कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक ने फैसला किया है, वही फैसला अमल में लाना चाहिए.(साभार)