न्यूज़

कोरोना के डर के बीच भी चलती रहेगी प्रभु जी की रसोई, मंडलायुक्त ने बनाया प्लान

सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. पूरे देश मे लॉक डाउन है लेकिन नगर में संचालित प्रभु जी की रसोई निर्बाध चलती रहेगी. इसके लिए प्लान तैयार कर लिया गया है.
प्रभु जी की रसोई के संरक्षक सहारनपुर के मंडलायुक्त संजय कुमार द्वारा इस संबंध में जानकारी दी गई. उन्होंने बताया की लॉक डाउन के बावजूद भी प्रभु जी की रसोई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए तकरीबन ढाई सौ गरीब एवं बेसहारा लोगों को डिस्पोजल क्रॉकरी के जरिए लगातार भोजन उपलब्ध करा रही है.उन्होंने जानकारी दी कि भोजन लेने के बाद लोग गांधी पार्क चले जाते हैं और दूर दूर बैठकर खाते हैं.इसके साथ ही मंडलायुक्त ने कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की हैं.
मंडलायुक्त ने बताया कि जो लोग कहीं दूर हैं तथा भोजन लेने प्रभु जी की रसोई तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, ऐसे लोगों तक खाना पहुंचाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया है. सिटी मजिस्ट्रेट स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेवक संगठनों का सहयोग लेकर प्रभु जी की रसोई का निर्बाध संचालन करवाएंगे. उन्होंने आगे कहा कि यह विपदा का समय है कई व्यक्तियों संस्थाओं द्वारा गरीब एवं बेसहारा लोगों के सहयोग के लिए उनसे संपर्क किया गया. इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट सहारनपुर को नोडल अधिकारी नामित किया गया है. मंडलायुक्त ने नोडल अधिकारी का नंबर साझा किया है उन्होंने कहा की 9454417196 पर संपर्क करके अपने सहयोग संबंधी जानकारी ली जा सकती है.
एक अन्य महत्वपूर्ण तथ्य का जिक्र करते हुए मंडलायुक्त ने गरीबों तथा घरों में काम करने वाले नौकरों के बारे में कहा कि जो पूर्ण रूप से आप पर निर्भर है और काम पर नहीं आ पा रहे हैं तो ऐसे दुर्बल एवं निर्बल वर्ग के लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों की आपूर्ति हेतु उन्हें धनराशि उपलब्ध करा दी जाए तथा उनकी यथासंभव मदद की जाए. मंडलायुक्त संजय कुमार ने निर्मल एवं गरीब लोगों की मदद हेतु अधिक से अधिक लोगों के सामने आने की अपील की. उन्होंने कहा कि आपका यह प्रयास कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में कारगर होगा और सभी को एकजुट होकर यह लड़ाई लड़नी है. मंडलायुक्त ने लॉक डाउन का सभी से आत्म अनुशासन के तहत पालन करने की अपील की और कहा कि बिना कार्य के घर से बाहर ना निकलें.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Follow us @ social media

Follow us @ Facebook

विविध