लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने दिल्ली सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. उन्होंने दिल्ली सरकार पर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के साथ बदला लेने की का आरोप लगाया है.
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने भाजपा नेता कपिल मिश्रा की पोस्ट पर ट्वीट करते हुए कहा है
” सुना है दिल्ली में कर्फ्यू है, खाने-पीने का इंतजाम के दावे भी हैं, फिर लोग सड़कों पर आने के लिए मजबूर क्यों हैं? वे किन हालातों में लंबा सफर तय कर यूपी बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं? दिल्ली सरकार यूपी, बिहार के लोगों से कैसा बदला ले रही. सबको घरों से निकलवा दिया उन्हें एक छत और जरूरी सुविधाएं तक ना दीं.”
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने यह ट्वीट भाजपा नेता कपिल मिश्रा के वीडियो ट्वीट पर किया है. कपिल मिश्रा ने देर रात एक वीडियो जारी की और उसमें आधी रात की दिल्ली की सड़कों का जिक्र किया. कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री आवास से केवल 2 किलोमीटर की दूरी पर बारिश में सैकड़ों लोगों के सड़कों पर खुला सोने की मजबूरी अफसोस जाहिर किया और उससे संबंधित वीडियो ट्विटर पर शेयर किया.
कपिल मिश्रा के विडियो ट्वीट पर मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी का ट्वीट आया है. उन्होंने यह भी कहा है कि सरकार ने पहले सब को घरों से निकलवा दिया और जरूरत की छत और जरूरी सुविधाओं से वंचित कर दिया उन्होंने लोगों की मजबूरी पर निराशा जाहिर की.बता दें कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की स्वीकार्यता अधिक है. यही कारण है कि वह उनकी आवाज़ को अपने तरीके से उठाते रहे हैं.
गौरतलब है कि कोरोना के चलते देश मे 14 अप्रैल तक लॉक डाउन है. ऐसे में दिल्ली में रहने वाले यूपी और बिहार के लोगों के सामने खाने और रहने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है. दिल्ली सरकार की घोषणाओं के बावजूद भी लोगों का पलायन जारी है, रहने, खाने का संकट खड़ा हो गया है. लोग पैदल ही अपने घरों को वापसी कर रहे हैं.

Add Comment