Uncategorized

Corona effect: जानकारी छिपाई तो पुलिस करेगी अब यह कार्रवाई

सहारनपुर. देश मे कोरोना से पिछले कुछ दिनों में संख्या बढ़ी है. सरकार और प्रशासन के बावजूद भी अभी लोग लॉक डाउन का पालन नही कर रहे हैं. देश मे 14 अप्रैल तक लॉक डाउन की घोषणा की गई है. अभी भी यह देखने मे आ रहा है कि कुछ लोग जानकारियां छुपा रहे हैं. जानकारी छुपाने वालों पर अब पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी में है. इसके संकेत सहारनपुर रेंज के डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने दिए हैं.
डीआईजी उपेेंद्र कुुुमार अग्रवाल ने एक निजी मीडिया नेटवर्क को जानकारी देते हुए कहा कि

“जब भी कोई मामला पॉजिटिव आया है तो हमारा प्रयास होता है कि जो भी लोग पॉजिटिव रहे हो और जो भी लोग उनके संपर्क में रहे हो, उन लोगों को आईडेंटिफाई करके उनको भी अलग कर दिया जाए. उनके भी टेस्ट आदि लिए जाएं. सूचना जहां तक छुपाने का प्रयास होता है उसमें में निर्देश दिए गए हैं कि उनकी सीबीआर आदि आवश्यकता पड़े तो सीबीआर भी निकाल कर चेक कर सकते हैं. कहां-कहां उनका मूवमेंट रहा बैंक डीटेल्स वगैरा देखा जा सकता है. एटीएम से पैसे निकले तो कहां-कहां निकाले हैं इससे उनका मूवमेंट ट्रैक करने में आसानी होगी. इस संबंध में निर्देश अधिकारियों को दिए हैं.

गौरतलब है कि कैराना में नया मामला सामने आया था जिसमें सस्पेक्टेड में एक व्यक्ति कैराना में पॉजिटिव निकला था. ऐसे लोगों द्वारा सही सूचना नहीं बताई जाती कि पिछले दिनों वह लोग कहां कहां रहे ऐसे लोगों की जानकारी के लिए पुलिस ने यह ऐतिहासिक कदम उठाया है.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.