सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. देश में लॉक डाउन का चौथा सत्र चल रहा है. पिछले तीन सत्रों में सख्ती बरतने के बाद से चौथे सत्र में छूट दी गई है. ऐसे में बाजारों में अचानक भीड़ इकट्ठी हो रही है.
भीड़ के इस तरह उमड़ने से नाराज एसएसपी सहारनपुर ने एक वीडियो संदेश जारी कर जनपद वासियों से सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के प्रयोग की सलाह दी है. उन्होंने बताया कि यदि लोग सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का उपयोग नहीं करेंगे तो ऐसे लोगों पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी. पुलिस किसी भी रूप में लापरवाही नहीं बरतेगी.
एसएसपी दिनेश कुमार पी ने अपने वीडियो में लॉक डाउन के चौथे सत्र का जिक्र करते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन ने दुकानों को दिन और समय के अनुसार खोलने की अनुमति दी है. ऐसे में दुकानदारों के लिए जो गाइडलाइन जारी की गई है उसका पालन करना जरूरी है. यदि कोई व्यक्ति गाइडलाइन का उल्लंघन करता है तो वह कार्रवाई के लिए तैयार रहें.
गौरतलब है कि लॉक डॉन के चौथे सत्र के बाद मिली ढील का लोग मजाक बना रहे रहे हैं. जगह-जगह भीड़ और झुंड के रूप में लोग देखे जा सकते हैं. बाजारों में और सड़कों पर भी भीड़ नजर आ रही है ऐसे में जनपद के कप्तान का यह बयान बहुत महत्व रखता है. देखना दिलचस्प होगा इस छूट के बाद पुलिस किस तरह की कार्रवाई अमल में लाती है.








Add Comment