सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. लॉक डाउन के बावजूद अपराधियों के हौसले कम नहीं हैं. कोरोनावायरस काल में पुलिस जन सुरक्षा में लगी हुई है तो अपराधी देहात क्षेत्रों में अपराध को अंजाम देने में लगे हुए हैं. हालांकि पुलिस की कार्रवाई से अपराधी फंस जाते हैं लेकिन अपराध करना नहीं छोड़ते.
देर रात 2:30 बजे थाना देहात कोतवाली पुलिस क्षेत्र के घानाखंडी में गोकशी की सूचना मिली. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर गोकशों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया जिसमें पुलिस के एक आरक्षी विनीत पंवार को बदमाशों ने तीन बार पेट में चाकू मारकर घायल किया. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक अज्ञात बदमाश को गोली मारी, जबकि तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए. अज्ञात बदमाश को जिला चिकित्सालय सहारनपुर में भर्ती कराया गया जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया. वहीं घायल सिपाही विनीत पंवार को जिला चिकित्सालय में इलाज हेतु भर्ती कराया गया जहां सुबह उन्हें देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया. वहीं पुलिस के द्वारा मृत अपराधी की शिनाख्त की जा रही है और उसके शेष साथियों को खोजा जा रहा है.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:

Add Comment