सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में एक बार फिर से कोरोना का ग्राफ बढ़ने लगा है. दिल्ली से लौटे परिवार के 2 सदस्य और एक 3 माह का बच्चा कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया. रिपोर्ट आने के बाद पूरे मोहल्ले को सील किया जा रहा है. जांच रिपोर्ट आने से 2 दिन पहले तक परिवार मोहल्ले में रहा इसके चलते मोहल्ले के 13 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं.
नगर के सदर बाजार क्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले प्रवीण कुमार 14 मई को अपने बच्चे के साथ घर वापस लौटा था. 2 दिन बीत जाने के बाद पड़ोसियों ने स्वास्थ्य विभाग को इस बात की जानकारी दी. जानकारी मिलते तुरंत मौके पर पहुंची टीम ने सभी सदस्यों के सैंपल लेते हुए पूरे परिवार को क्वॉरेंटाइन सेंटर भेज दिया था.
कल सहारनपुर में 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसमें तीन लोग इसी परिवार के थे. सबसे दुखद यह रहा कि प्रवीण के 3 महीने के बेटे और 7 साल के बच्चे तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई.
कोरोनावायरस कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से प्रवीण से जानकारी करने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को पता चला कि 2 दिन में मोहल्ले के 13 लोगों से प्रवीण और उसका परिवार संपर्क में आए थे. अब स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी 13 लोगों के सैंपल लेकर सभी को क्वॉरेंटाइन कर दिया है. इतना ही नहीं इंदिरा कॉलोनी की दो गलियों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है.
आप लोगों से भी निवेदन है कि यदि आपके क्षेत्र में कोई भी नया परिवार आ रहा है तो स्वास्थ्य विभाग को उसकी जानकारी जरूर दें.
3 माह के बच्चे समेत परिवार के तीन सदस्य और 4 अन्य कोरोनावायरस संक्रमित, इलाका सील











Add Comment