COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

टॉप न्यूज़

पैसों के लालच में बन गए एक ही गांव के 5 लड़के चोर, पुलिस ने किया हैरान करने वाला खुलासा

सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. गागलहेड़ी पुलिस ने बुधवार देर शाम पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. वाहन चोरी में मास्टर पकड़े गए अभियुक्तों पर सहारनपुर, हरियाणा के यमुनानगर और उत्तराखंड के हरिद्वार में कई मुकदमे दर्ज हैं.
क्या हुआ खुलासा
चोरी का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने पत्रकारों को बताया कि वाहन चोरी का यह पूरा गिरोह एक ही गांव का रहने वाला है. पांचो अभियुक्त पैसों के लालच में मोटरसाइकिल चोरी करते थे. उन्होंने बताया कि न केवल सहारनपुर बल्कि यमुनानगर और हरिद्वार में भी यह चोर चोरी की घटना को अंजाम देते थे. एसएसपी ने बताया कि बरामद हुई 11 मोटरसाइकिल को बेचने के लिए तिवाया रोड से होते हुए जैन बाग चोर जा रहे थे इसी बीच थाना गागलहेड़ी पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया.

यह हैं एक ही गांव के सभी शातिर चोर

पुलिस ने थाना गागलहेड़ी के घड़कोली गांव के पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जिनके नाम

  • राहुल पुत्र नरेश
  • तालिब उर्फ शालू पुत्र तैयब आरिफ पुत्र नौशाद
  • सालिम पुत्र सलीम और
  • समीर पुत्र अल्ताफ हैं.

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि पांचों अभियुक्तों पर थाना गागलहेड़ी में मुकदमा संख्या 162/ 2020, धारा 420, 467,468, 471, 411, 414 भारतीय दंड विधान और धारा 146 / 102 दंड प्रक्रिया संहिता, मुकदमा संख्या 163/120 धारा 3/ 25 आर्म्स एक्ट, मुकदमा संख्या 164/ 2020 धारा 4/ 25 आर्म्स एक्ट, मुकदमा संख्या 165/ 2020 धारा 4/ 25 आर्म्स एक्ट और मुकदमा संख्या 166/ 2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज किए गए हैं.

अभियुक्तों की निशानदेही पर मिला यह सामान

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस को 2 अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस, दो नाजायज चाकू, चोरी की दो मोटरसाइकिल और एक आरसी गिरफ्त मिली है. इतना ही नहीं पुलिस को घड़कोली से चोरी की नौ और मोटरसाइकिल बरामद हुई है. यानी कुल मिलाकर 11 मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद की है.

पुलिस टीम जिसने अभियुक्तों को पहुंचाया जेल

पुलिस की पूरी टीम थाना गागलहेड़ी की है जिसमें

  • थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह
  • वरिष्ठ उपनिरीक्षक गंभीर सिंह
  • उप निरीक्षक संदीप कुमार
  • उप निरीक्षक सुबोध कुमार
  • कॉन्स्टेबल अनुज सिरोही
  • कॉन्स्टेबल उत्तम राठी
  • कांस्टेबल अंकित पवार और
  • कॉन्स्टेबल विनय तोमर

शामिल रहे.