लखनऊ /उत्तर प्रदेश. अनामिका शुक्ला के दस्तावेजों पर फर्जी तरीके से 25 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों से नौकरी कर सवा करोड रुपए से भी अधिक तनख्वाह उठाने वाली सुप्रिया जाटव के चलते पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं जिसका जवाब देने के लिए खुद मुख्यमंत्री ने पहल की है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद से प्रदेश के सभी शिक्षकों की प्रमाणिकता को लेकर जांच कराने का आदेश दिया है.
सीएम के इस आदेश के बाद प्रदेश के सभी शिक्षकों के डाक्यूमेंट्स की जांच कराई जाएगी. इस जांच के दायरे में माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, बेसिक शिक्षा से जुड़े सभी शिक्षक आएंगे जिनके कागजात की सरकार जांच करेगी.
सरकार बनाएगी डेडीकेटेड टीम, जो पकड़ेगी फर्जी गुरु जी
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने सरकार की इस मंशा की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि सभी शिक्षकों के डाक्यूमेंट्स की जांच के लिए एक डेडीकेटेड टीम बनाई जाए और इस क्रम में जो कोई भी फर्जी पाया जाए तो उस पर कार्रवाई की जाए.





Add Comment