नई दिल्ली. देश में कोरोना के संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं जिसको लेकर सरकार चिंतित है. यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 और 17 जून को राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ फिर से एक बार कोरोनावायरस की स्थिति पर चर्चा करेंगे.
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों और प्रधानमंत्री की सक्रियता को लेकर फिर से एक बार लॉकडाउन बढ़ाए जाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं. इस पर सरकार की अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन पीआईबी ने इसका खंडन किया है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज में 18 जून से देश में एक बार फिर से लॉकडाउन लगाने और उसके सख्ती से पालन कराने की खबर है.
पूरी खबर पर एक बार फिर से प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो को सामने आना पड़ा. ब्यूरो ने बताया कि अभी सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है और ऐसे मैसेज से बचने की जरूरत है. पहले भी 15 जून को लेकर इस तरह के मैसेज वायरल हुए थे जिस पर पीआईबी ने अपना पक्ष रखा था और मैसेज को पूरी तरह से गलत और भ्रामक बताया था.
फिलवक्त देश में कोविड-19 के 332424 मामले दर्ज किए गए हैं इनमें से 169797 लोगों ने महामारी से जंग जीत ली है जबकि 153106 लोगों की जिंदगी की जंग जारी है. वहीं मृतकों की संख्या 9520 हो गई है पिछले 24 घंटे में 11,502 नए मामले सामने आए हैं जबकि 325 लोग पिछले 24 घंटे में जिंदगी की जंग हार गए हैं.







Add Comment