सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. नगर गांव से होता हुआ कोरोना वायरस आखिरकार पुलिस लाइन भी पहुंच गया. जांच में महिला पुलिसकर्मी और उसका पति दोनों कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं जिसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक नगर ने की है.
दरअसल 2 दिन पूर्व पासपोर्ट सेल में कार्यरत महिला पुलिसकर्मी के भाई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद पुलिस लाइन में सभी का सैंपल जांच के लिए लिया गया था. सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद से पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया. लाइन में कार्यरत महिला पुलिसकर्मी और उनका पति दोनों कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए. इसकी पुष्टि एसपी सिटी विनीत भटनागर ने की. एसपी सिटी ने कहा कि विभाग अब इनके क्लोज कांटेक्ट को ढूंढ रहा है, जैसे-जैसे हिस्ट्री पता लग रही है सभी को क्वारेंटाइन किया जा रहा है.उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन को सैनिटाइज करवाया जाएगा. इतना ही नहीं लाइन के जिस ब्लॉक में दोनों संक्रमित रहते थे उसको सील करने की तैयारी की जा रही है.
एसपी सिटी ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी का पति जहां कार्य करता है उस जगह को भी सैनिटाइजर करवाया जाएगा. पुलिस लाइन में प्रवेश को निषेध किया जाएगा ताकि स्वस्थ लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाया जा सके. उन्होंने कहा कि जिस ब्लॉक में पति पत्नी रहते थे वहां सभी को होम कोरेंटीन कर दिया गया है.

Add Comment