सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. कोरोना संक्रमण का प्रभाव दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. हालांकि इसमें ठीक होने वालों की संख्या भी बराबर की है. बावजूद इसके इसकी गति पर रोक लगाने में ज्यादा सफलता नहीं मिली है.
जिले में पिछले 24 घंटे में 6 नए कोरोना पेशेंट मिलने के बाद से वर्तमान में कुल 280 कोरोना संक्रमित मामले हो चुके हैं जिनमें से 241 पेशेंट ने कोरोना जैसी महामारी को मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली है वहीं 39 लोग का संघर्ष जारी है.
दिल्लीऔर पंजाब से लौटे कुल 6 लोगों को कोविड-19 में शिफ्ट किया गया. सभी 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसके बाद उन्हें क्वॉरेंटाइन से अस्पताल भेज दिया गया. मरीजों में तीन व्यक्ति दिल्ली और एक व्यक्ति पंजाब से लौट कर आया था.शेष दो लोगों में पुलिस लाइन में कार्यरत महिला पुलिसकर्मी और उसका पति शामिल हैं.
सबसे अधिक दिक्कत नकुड के गांव दौराला से है जहां एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है. इस गांव से 4 लोग पहले भी पॉजिटिव मिल चुके हैं वहीं नगर क्षेत्र के शारदा नगर से एक युवक जबकि गंगोह के बिलासपुर से दो युवक संक्रमित पाए गए हैं. नए संक्रमितों के मिलने के बाद से हॉटस्पॉट की गिनती में भी परिवर्तन हुआ है अब यह 7 से 9 हो गए हैं.
वही एसपी सिटी विनीत भटनागर के मुताबिक महिला पुलिसकर्मी और उसके पति की ट्रेवल हिस्ट्री और कांटेक्ट हिस्ट्री खंगाली जा रही है. पुलिस लाइन के एक ब्लॉक को सील कर दिया गया है.




Add Comment