COVID-19 Live Update

Last update on:
Global Total
Cases

Deaths

Recovered

Active

Total in India
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

एक्सक्लूसिव

अराजक तत्वों की चुनौती के बाद पुलिस ने जो किया उसे जिंदगी भर याद रखेंगे पत्थरबाज़

मुरादाबाद.उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मेडिकल टीम और पुलिस पर हमला करने वाले जिंदगी भर अपनी हरकत पर रोएंगे. ऐसी ही कुछ कार्यवाही करने के आदेश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किए हैं. सीएम ने आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम एनएसए सहित आपदा प्रबंधन नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के लिए पुलिस को आदेश दिए हैं.
मुरादाबाद में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को चुनौती देने वाली घटना से नाराज सीएम ने हमलावरों को अपराधी और कि गई घटना को अक्षम्य बताकर उसकी निंदा की. साथ ही साथ मुख्यमंत्री ने दोषियों से संपत्ति के नुकसान की भरपाई भी करने की बात कही है. उन्होंने जिला प्रशासन को दंगाइयों को चिन्हित करने और उन पर एनएसए की कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं. जिसके बाद जिला प्रशासन ने धरपकड़ तेज कर दी है.
गौरतलब है कि मुरादाबाद के नागफनी इलाके में नवाबपूरा स्थित हाजी नेब वाली मस्जिद के पास रहने वाले सरताज अली की कोरोना के संक्रमण में आने से मंगलवार को मृत्यु हो गई थी. बुधवार को डॉक्टर एसपी अग्रवाल अपनी 8 सदस्य टीम और एंबुलेंस समेत हाजी नेब वाली मस्जिद पहुंचे थे. चिकित्सक सरताज अली के करीबियों को क्वारेंटाइन के लिए लेने गए थे. तभी मौके पर महिलाओं ने शोर मचा दिया और इसके बाद इकट्ठी हुई भीड़ ने स्वास्थ्य टीम को निशाना बना कर पथराव कर दिया. इतना ही नहीं इस हमले में डॉक्टर एसपी अग्रवाल, ईएमटी पंकज सिंह, चालक मुनिराज सिंह, फार्मासिस्ट संजीव समेत 5 लोग घायल हो गए. पत्थरबाजों ने पुलिस पर भी पथराव किया जिसके बाद अब पुलिस कठोर कार्रवाई कर रही है.
सीएम के आदेश के बाद उपद्रवियों को पकड़कर एनएसए की कार्यवाही करने की तैयारी चल रही है. एनएसए के बाद उपद्रवी कम से कम एक साल तक जमानत के लिए अपील भी नहीं कर पाएंगे.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.