सहारनपुर. संसाधनों के अभाव में भी प्रतिभा को कैसे निखारा जाता है इसका जीता जागता प्रमाण सहारनपुर से सामने आया है जहां दसवीं पास एक डिप्लोमा इंजीनियर ने लॉक डाउन के बीच घर में ही मौजूद सामान से वेंटिलेटर बना दिया.
दरअसल सहारनपुर के मोहल्ला हिसामुद्दीन आजाद नगर के रहने वाले खुर्रम रहमान ने दसवीं पास करने के बाद डिप्लोमा लिया. इंजीनियरिंग में डिप्लोमा लेने के बाद खुर्रम ने पेपर टेस्टिंग इंडस्ट्री में कम किया. महज़ 28 साल की उम्र में साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नेपाल समेत कई देशों की मशीनें ठीक करने वाले खुर्रम ने खाली बैठे घर के संसाधनों से ही महज 12 सो रुपए की लागत में वेंटीलेटर का निर्माण कर दिया.
खुर्रम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं से इस संकटकाल में सहयोग की अपील की है. खुर्रम कहते हैं कि यदि इस देश के युवाओं को संसाधन उपलब्ध कराई जाए तो युवा इतिहास रच सकते हैं.उन्होंने
जानकारी देते हुए बताया कि समाचार पत्रों के जरिए उनको कोविड-19 कोरोनावायरस के खतरे से लड़ने के लिए वेंटिलेटर की जरूरत के बारे में पता चला साथ ही उन्हें यह भी मालूम हुआ कि पूरी दुनिया में वेंटिलेटर की कमी है. दुनिया और देश की इसी समस्या को देखते हुए खुर्रम ने महज 12 वोल्ट की मोटर के मदद से 2 दिन में घर पर वेंटिलेटर को तैयार कर दिया.
खुर्रम कहते हैं कि जो मॉडल उन्होंने तैयार किया है इसको अपग्रेड किया जा सकता है, यदि सरकार उनकी मदद करें तो वह अपने इस तैयार मंडल से 10 गुना अधिक बेहतर वेंटिलेटर कम खर्च में तैयार कर सकते हैं जिससे कोरोना काल के संकट में देश को आर्थिक बचत भी होगी और संसाधन की आवश्यकता की पूर्ति भी होगी.
खुर्रम के इस कार्य के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है.उनको बधाई लोग अपने अपने तरीके से दे रहे हैं.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:






Add Comment