कोरोना संक्रमित महिला की चंडीगढ पीजीआई में मौत के बाद शव दफनाने को लेकर बना हुआ है असमंजस
जिले में संक्रमित मामले बढकर हुए 256, स्वस्थ हुए 214
सहारनपुर (गौरव सिंघल)। मंडी कोतवाली के खाताखेडी क्षेत्र की निवासी 58 वर्षीय महिला शहनाज पत्नी हाजी इरफान अहमद की कोरोना संक्रमण के चलते पीजीआई चंडीगढ में मौत हो गई। उसके शव को दफनाने को लेकर अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पुलिस चौकी इंचार्ज रविंद्र धामा ने आज तीसरे पहर बताया कि ज्यादा संभावना यही है कि महिला के शव को चंडीगढ में दफनाया जाएगा। कोतवाली निरीक्षक आदेश त्यागी ने बताया कि महिला के आवास वाले इलाके को अहतियातन सील कर दिया गया। कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित मामलो की संख्या बढकर करीब 256 हो गई है। उन्होंने बताया कि इसमेे से 214 के करीब रोगी स्वस्थ हो गए है। अब सक्रिय संक्रमित मामले 42 के करीब रह गए है। जिनका जिले के कोविड-19 अस्पतालों में उपचार हो रहा है।जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि मुम्बई और देहरादून से लौटे दो लोग कोरोना संक्रमित निकले। इनमें एक व्यक्ति नगर के गोटेशाह मोहल्ले का और दूसरा बेहट का रहने वाला है। दोनो रोगी पहले से ही पृथकवास में थे। उन्होंने बताया कि करीब 235 लोगो के सैंपल जांच को भेजे गए है और करीब चार दर्जन लोगों को एकांतवास में भेजा गया। जिले में अब करीब एक हजार संदिग्ध संक्रमितो के नमूनो की रिर्पोट आनी बाकी है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने अब जिले में सभी पृथकवास केंद्र समाप्त कर दिए है। अब केवल एक ही पृथकवास केंद्र 15 सौ लोगोें की क्षमता का इस्तेमाल में रहेगा। जिले में अभी पांच संवेदनशील क्षेत्र है।









Add Comment