सहारनपुर/उत्तर प्रदेश.लॉक डाउन में पुलिस ने अच्छी खासी सख्ती बरती. इसका नतीजा यह रहा कि पिछले 24 घंटे में पुलिस ने धारा 188 का उल्लंघन करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और 3 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की. इतना ही नहीं पुलिस ने 1029 वाहन पिछले 24 घंटे में चेक किए जिनमें 46 वाहनों का पुलिस ने चालान कर दिया. दिलचस्प रहा कि किसी वाहन को पुलिस को सीज नहीं करना पड़ा वहीं धारा 151/ 107/ 116 के तहत पुलिस ने 9 लोगों पर कार्रवाई की. पिछले 24 घंटे में पुलिस ने 33700 रूपया शमन शुल्क के रूप में वसूल किया.
बकौल सहारनपुर पुलिस नोबेल कोरोनावायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए लागू लॉक डाउन के दौरान 23 मार्च से लेकर 7 जून तक जिले में कार्रवाई करते हुए 78445 वाहन चेक किए जिनमें 19500 वाहनों के चालान किए और 1622 वाहन सीज कर के 18904900 रुपए का समन शुल्क वसूल किया. इतना ही नहीं सीआरपीसी की धारा 151/ 107/ 116 के तहत 5484 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए धारा 188 के अंतर्गत 1108 अभियोग रजिस्टर किए और 5911 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:

Add Comment