सहारनपुर. देश में कोरोना संक्रमण के चलते चार चरण का लॉकडाउन लगाया जा चुका है पांचवें चरण का लॉकडाउन भी चल रहा है जिसे अनलॉक 1 के नाम से धीरे-धीरे देश को बंदी से खुलने की तरफ ले जाए जा रहा है.
प्रशासन ने कोरोना से बचने के लिए शासन के निर्देशानुसार सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के प्रयोग को जरूरी किया है बावजूद इसके सड़कों पर बिना मास्क के लोग दिखाई दे जाते हैं. इतना ही नहीं दुकानों पर भी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां खूब उड़ाई जाती हैं.
आज शनिवार को जिले के कप्तान दिनेश कुमार प्रभु और जिलाधिकारी अखिलेश सिंह फोर्स के साथ निरीक्षण पर निकले थे. निरीक्षण के दौरान सैमसंग गैलरी पर भीड़ देखकर अधिकारी हैरान रह गए. उसके बाद जो हुआ उसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे.
दरअसल एसएसपी दिनेश कुमार पी ने सैमसंग गैलरी के मालिक को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि
“क्या तुम्हें सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं पता है? कितने आदमी अलाउड है? क्या यहां पर 5 आदमी है?”
इस बीच दुकानदार सॉरी बोलता रहा लेकिन कप्तान नहीं माने और उन्होंने तत्काल प्रभाव से सैमसंग गैलरी का चालान करवा दिया.
जब कप्तान बोले तुम्हारा ध्यान हम रखेंगे
कप्तान की कार्रवाई से घबराए मोबाइल गैलरी संचालक ने निवेदन किया कि वह आगे से ध्यान रखेगा. इस पर नाराज कप्तान ने कहा कि ध्यान अब तुम्हारा हम रखेंगे. उन्होंने अधीनस्थ को आदेश करते हुए कहा कि इसकी दुकान एक हफ्ते तक बंद रहेगी अगर खुली तो मैं तुम्हें सस्पेंड कर दूंगा.







Add Comment