डीएम और एसएसपी सहारनपुर ने देवबंद नगर के बाजारो में पैदल घूमकर बिना मास्क लगाकर घूम रहे लोगों के चालान कराये
सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की अवहेलना कर रहे दुकानदारों की दुकानों को बंद कराते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए,
अधिकारियों के दौरे से बाजार में मची रही जबरदस्त अफरा-तफरी
देवबंद (गौरव सिंघल)। डीएम सहारनपुर अखिलेश सिंह, एसएसपी सहारनपुर दिनेश कुमार प्रभु और एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने शुक्रवार को देवबंद नगर के बाजारो में पैदल घूमकर बिना मास्क लगाकर घूम रहे लोगों के चालान कराये व सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की अवहेलना कर रहे दुकानदारों की दुकानों को बंद कराते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।अधिकारियों के दौरे से देवबंद के बाजारों में जबरदस्त अफरा-तफरी मची रही। डीएम सहारनपुर अखिलेश सिंह, एसएसपी दिनेश कुमार पी, एसपी देहात डा. विद्या सागर मिश्र के साथ शुक्रवार को देवबंद पंहुचे और वीआईपी गेस्ट हाऊस में अधिकारियों व चिकित्सा अधीक्षक डा. इंद्राज सिंह के साथ बैठक कर नगर में कोरोना की स्थिति पर चर्चा की। डी.एम. ने दिल्ली से देवबंद आवाजाही कर रहे लोगों से बार- बार आना जाना बंद करने की अपील करते हुए कहा कि दिल्ली में सक्रंमण का खतरा अधिक है। इसलिए बार- बार आना जाना बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे लोग नही मानते तो उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया जाये। बैठक के बाद तीनो अधिकारी सुभाष चौक से पैदल ही बाजार में भ्रमण पर निकल लिए। अधिकारियों ने सड़क पर बिना मास्क लगाये घूम रहे कई लोगों व दुकानदारों का अपने सामने ही चालान कराया। दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की अवहेलना कर रहे कुछ दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाते हुए उनकी दुकानों को बंद करा दिया गया। बडे अधिकारियों को देवबंद में सड़क पर देखकर दुकानदारों में अफरा- तफरी मच गई। प्रशासनिक अमला डा. सुधीर त्यागी के अस्पताल में भी पंहुचे और पूछताछ करते हुए नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान एस.डी.एम. देवबंद देवेंद्र पांडेय, सीओ चौब सिंह, तहसीलदार कमलेश कुमार, कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।





Add Comment