कोरोना के खिलाफ आज रात 9:00 बजे हिंदुस्तान इतिहास की नई इबारत लिखेगा. सामूहिक एकता की ऐसी मिसाल जिसे सदियों तक याद रखा जाएगा, ऐसा क्षण होगा आज रात 9:00 बजे से 9 मिनट का.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना के खिलाफ पल-पल की जानकारी और उसके अपडेट पर लगे रहते हैं. 21 दिन के लॉक डाउन के बीच थाली बजाकर, ताली बजाकर, कोरोना वारियर्स को ताकत प्रदान करना हो या फिर आज दिए जलाकर सामूहिक एकता की मिसाल देना, प्रधानमंत्री ने हर क्षेत्र में काम किया है. अपने ट्विटर अकाउंट पर पीएम ने देशवासियों को याद भी कराया है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया रात 9:00 बजे 9 मिनट.. बता दें कि शुक्रवार को सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो शेयर कर देशवासियों से कोरोना वायरस को हराने के लिए ‘सामूहिक संकल्प’ का प्रदर्शन करने के लिए 5 अप्रैल को रात 9:00 बजे से 9 मिनट तक अपने घरों की बत्ती बुझाने और मोमबत्ती, दिए या फिर मोबाइल फोन की टॉर्च जलाने की अपील की. आज पूरे देश में विभिन्न क्षेत्रों से 9:00 बजे की लोगों ने तैयारियां कर रखी हैं. कई स्थानों से भारी संख्या में मोमबत्तियां खरीदने की सूचना है. लोग आपातकाल के इस दौर में अपने प्रधानमंत्री के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े हैं और हर वह नियम को फॉलो करने को तैयार हैं जो प्रधानमंत्री कह रहे
विद्युत विभाग ने भी कर ली तैयारी
9 मिनट में बिजली की मांग के अचानक गिरावट और उसके बाद उठान को लेकर विद्युत विभाग ने खतरा जताया था. लेकिन विभाग ने ग्रिड पर कोई असर ना पड़े इसके लिए व्यापक योजना बना ली है. रविवार को रात 9:00 बजे से लेकर 9:09 तक सिर्फ घर की लाइट बंद करें. विभाग ने अपील की है कि इस दौरान एसी, टीवी, रेफ्रिजरेटर और बिजली के उपकरण चलाए रखें. इनको बंद करने की आवश्यकता नहीं है. इसके अलावा अस्पताल, पुलिस स्टेशन और स्ट्रीट लाइटें चालू रहेंगी.
सरकार और सेना ने की अपील
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मोमबत्ती या दिया जलाने से पहले सरकार और सेना ने देशवासियों से अपील की है कि एल्कोहल वाले हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल इस दौरान ना करें क्योंकि यह ज्वलनशील होते हैं और आग के संपर्क में आने पर तुरंत जल उठते हैं.
आप सभी से बोल वचन की टीम भी निवेदन करती है कि जिस समय आप मोमबत्ती या दिया जलाएं उससे पहले अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धो लें और उसको पोंछ लें.उसके बाद ही दीया जलाने की तैयारी करें
COVID-19 Live Update
Last update on:
Global Total
Cases
Deaths
Recovered
Active
Total in India

Add Comment