अजब-गजब. कोरोना के प्रभाव से दुनिया त्राहि-त्राहि कर रही है. महामारी से लेकर इमरजेंसी तक पूरी दुनिया में हर देशों ने घोषित कर रखी है. लेकिन हिंदुस्तान एक ऐसी जगह है जहां किसी भी बात का मजाक बनाना आसान है. भोजपुरी में कोरोना के ऊपर गीत बनने के बाद से अब कोरोना का आधार कार्ड भी बन गया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर बहुत वायरल हो रही है. तस्वीर में एक लड़की की फोटो है जिसका नाम उसके आधार कार्ड में कोरोना कुमारी लिखा है. मजाक बनाने वालों ने कोरोना की जन्म तिथि 1 जनवरी 2011 लिखी है. कोरोना कुमारी का यह आधार कार्ड बड़ा तेजी से वायरल हो रहा है. इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है कि जिस लड़की का फ़ोटो वायरल हो रहा है उसका नाम कोरोना ही है. या फिर ये शरारती दिमाग की उपज है. सबसे बड़ी बात यह है कि आधार कार्ड में लड़की का आधार नंबर भी मेंशन हो रहा है लड़की ने फ्रॉक पहना हुआ है.
फोटो आजकल चर्चा का विषय बनी हुई है.


Add Comment