सहारनपुर. ठग हमेशा लोगों की मजबूरी का फायदा उठाते हैं और मज़बूरों कि जेब खाली कर देते हैं. आपने ठगी के बहुत से तरीके सुने होंगे, ठगी का शिकार होने वालों के किस्से पढ़े और सुने होंगे, लेकिन आज जो घटना हम आपसे बात रहे हैं यकीनन आपने पहले कभी नही सुना होगा. ठगों ने इस बार लॉक डाउन का फायदा उठाकर मयखाने के शौकीनों यानी कि शराब के शौकीन लोगों को टारगेट किया है. इनसे सावधान रहने के लिए सहारनपुर पुलिस ने बकायदे एक अपील भी जारी की है.
दरअसल लोक डाउन के चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने शराब की बिक्री पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया है. लोगों की शराब की चाहत अब उनके के लिए समस्या बन गई है. लोगों की मजबूरी का फायदा उठाने के लिए कुछ अपराधिक तत्व लोगों को फोन अथवा ऑनलाइन में के माध्यम से फंसा कर शराब की सप्लाई का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं. सहारनपुर पुलिस ने बकायदा जनता से अपील की है और कहा है कि किसी के झांसे में ना आए. साइबर अपराधी हर तरफ सक्रिय हैं. पुलिस ने यह भी कहा है कि यदि कोई व्यक्ति आपसे संपर्क करता है तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दें ताकि इस प्रकार की गतिविधियों पर अंकुश लगाकर वैधानिक कार्रवाई की जा सके. पुलिस ने अपील करते हुए कहा कि सतर्क रहें, आपकी सतर्कता ही आपका बचाव है.
इस संबंध में एसपी सिटी विनीत भटनागर ने अपील की और मामले की जानकारी दी. उन्होंने क्या कहा जानने के लिए नीचे दी गयी विडियो देखें


Add Comment