COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

टॉप न्यूज़

Online education पर जिलाधिकारी का फरमान, जानिए क्या है आदेश

सहारनपुर. लॉक डाउन की अवधि में विद्यालयों ने ऑनलाइन शिक्षा देनी शुरू कर दी है लेकिन अभिभावकों के साथ असमंजस की स्थिति बनी हुई है. किताबें ना होने के कारण छात्र छात्राओं के साथ अभिभावकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है. ऐसे में जिलाधिकारी सहारनपुर में अभिभावकों को डोर स्टेप बुक्स डिलीवरी करवाने के आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए हैं.
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने अपने आदेश में जिला विद्यालय निरीक्षक को कहा है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण जनपद सहारनपुर पूरी तरह से लॉक डाउन है और कुछ हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पूर्ण लॉक डाउन की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में पब्लिक स्कूल और कॉलेज प्रबंधन तंत्र ने अध्ययनरत विद्यार्थियों को कोर्स की पढ़ाई ऑनलाइन करा रहे हैं. लेकिन किताबें ना होने के कारण विद्यार्थियों को और अभिभावकों को परेशानी उठानी पड़ रही है. ऐसे में किताबों का विद्यार्थियों के पास होना जरूरी है.
उन्होंने आगे कहा है कि सभी विद्यालयों के पास उनकी संस्था में पढ़ने वाले विद्यार्थियों अभिभावकों के फोन नंबर उपलब्ध है जिनका उपयोग करके किताबों को विद्यार्थियों को डोर स्टेप पर ही आसानी से लॉक डाउन की विधि व्यवस्था के अनुसार उपलब्ध कराया जा सकता है.
उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए लिखा है कि जनपद में समस्त विद्यालय प्रबंधकों को निर्देशित करें कि वह जनपद में स्थित पुस्तक विक्रेताओं के माध्यम से डोर स्टेप पर विद्यार्थियों की पुस्तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि लॉक डाउन में किए गए प्रावधान और निर्देशों का उल्लंघन ना हो. आदेश का जिक्र करते हुए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा है कि हॉटस्पॉट एरिया में यह आदेश प्रभावी नहीं होगा. हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विद्यार्थियों अभिभावकों की सूची तैयार कर अलग से तिथि निर्धारित कर वितरण के लिए निर्देश प्राप्त कर लिए जाएं.
जिलाधिकारी सहारनपुर के इस निर्णय के बाद विद्यार्थियों को पठन-पाठन में आसानी होगी साथ ही अभिभावकों को भी राहत मिलेगी,.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.