सहारनपुर. उत्तर रेलवे पंचायती गुरुद्वारा कमेटी ने क्षेत्रीय खलासी लाइन पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों और सफ़ाईकर्मियों को पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया. गुरुद्वारा कमेटी ने कर्मयोद्धाओं का माल्यापर्ण किया और प्रसाद ग्रहण करवाया.
गौरतलब है कि लॉक डाउन के पहले दिन से ही लंगर चल रहा है. लंगर की विशेषता बताते हुए कमेटी के अध्यक्ष सरदार साहब सिंह ने सहयोग कर रहे क्षेत्रीय पार्षद यशपाल पुंडीर, राजीव सैनी समेत सभी सहयोगियों को बधाई दी. उन्होंने कहा जब तक वाहेगुरु चाहेंगे लंगर चलता रहेगा. गुरुद्वारे के महाराज जी ने जनता से घर मे रहने की अपील की और कहा कि कोरोना को घर मे ही रहकर हराएं. उन्होंने देश की रक्षा के लिए प्रार्थना की.
लंगर में सहयोग कर रहे क्षेत्रीय पार्षद यशपाल पुण्डीर ने कहा कि लॉक डाउन में लोगों को समस्या तो हो रही है लेकिन इससे लड़ना है, इससे डरना नही है. उन्होंने बताया कि कोरोना के खिलाफ लड़ रहे लोगों को हम आभार प्रकट करते हैं. युवा समाजसेवी राजीव सैनी ने कहा कि आज हमने सफाई कर्मी, पुलिस कर्मी, कर्मयोद्धाओं को सम्मानित किया मन मे एक महान अनुभूति रही. उन्होंने सभी से सहयोग और अपने पड़ोसियों के ख्याल रखने की अपील की.
इस अवसर पर सेवादार मौजूद रहे.


Add Comment