नई दिल्ली. आने वाले दिनों में आपके पास 1921 नंबर से यदि फोन आता है तो घबराइएगा मत सही जवाब दीजिएगा. सरकार कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए देश में टेलिफोनिक सर्वे कराने जा रही है.
दरअसल भारत सरकार कोरोना के लक्षण जानने के लिए देश में टेलिफोनिक सर्वे कराएगी. यह सर्वेक्षण एनआईसी के द्वारा किया जाना है.इसके लिए आप के मोबाइल नंबर पर 1921 नंबर से कॉल आएगी. भारत सरकार कोविड-19 लक्षणों पर नागरिकों से प्रतिक्रिया इकट्ठा करेगी.
गौरतलब है कि दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण से एक लाख 69 हजार से ज्यादा लोग काल का ग्रास बन चुके हैं जबकि संक्रमित लोगों की संख्या 2400000 के पार है. ध्यान से यदि आंकड़ों पर गौर किया जाए तो आप देखेंगे कि पहले 1000000 संक्रमित रोगी पहुंचने में 2 महीने का समय लगा जबकि अगले 1000000 केवल 13 दिन में पहुंच गया. भारत में भी 18985 संक्रमित जबकि 3260 मरीज ठीक हो गए हैं और 603 लोगों को कोरोना ने अपना शिकार बना लिया.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:


Add Comment