Saharanpur/uttar pradesh. अगर आप भी किसी बारात में जाने की तैयारी कर रहे हैं या शादी का प्लान कर रहे हैं, तो यह ख़बर पढ़ लीजिए कहीं आपके साथ भी वो न हो जाये जो आज सहारनपुर जनपद के बड़गांव में हुआ.
दरअसल, आज बड़गांव में बारात के काफिले को पुलिस ने न केवल रोक लिया बल्कि बारातियों को थाने पर ही बैठा लिया. कोरोना के कहर के चलते पूरे प्रदेश में लॉक डाउन है. वाहन का परिचालन पूरी तरह से बंद किया गया है. किसी को भी आने जाने की अनुमति नही है. जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि 30 से अधिक लोग किसी भी विवाह समारोह में शामिल न हों.
लोग अपना रुतबा ग़ालिब करने के लिए भारी लव लस्कर के साथ बारात लेकर जाते हैं. लेकिन आज एक बारात के साथ जो हुआ उसके बाद तो शायद ही ऐसे समय मे कोई बारात जाने की कल्पना भी करेगा.
बडगांव थाना क्षेत्र के कुतुबा माज़रा से एक बारात मुजफ्फरनगर जिले के जोगिया खेड़ा गांव के लिए चली थी. लेकिन थोड़ी ही दूरी पर महाराणा चौक पर बडगांव पुलिस ने बारात को रोक लिया. इतना ही नही पुलिस ने बारात के काफिले में शामिल गाड़ियों को थाने में ले जाकर खड़ा करवा लिया. बारातियों की गुहार के बाद बामुश्किल पुलिस ने दूल्हे की गाड़ी को जाने दिया लेकिन बारातियों को नसीहत के साथ घर भेज दिया.

Add Comment