COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

ट्रेंडिंग न्यूज़

गर्भवती हथिनी की मौत पर हाहाकार, दोषियों को छोड़ेंगे नही, बोली मोदी सरकार

केरल. देश के सबसे शिक्षित राज्य से इंसानियत को शर्मसार करने वाली और हैवानियत की पराकाष्ठा लिखने वाली हकीकत सामने आई है जहां एक मादा गर्भवती हथनी को पटाखों की लड़ी अनानास में खिला कर उसको दर्दनाक मौत दे दी गई. हैवान केवल कुछ क्षणों की मस्ती के लिए 2 जीवो की जान से खेल गए.
पूरी घटना केरल के मलप्पुरम की है जहां एक फॉरेस्ट ऑफिसर मोहन कृष्ण ने अपने फेसबुक पेज पर इस दर्दनाक घटना का जिक्र करते हुए लिखा कि

“एक मादा हाथी खाने की तलाश में जंगल से भटकते हुए पास के गांव में पहुंची वह गांव की गलियों में घूम रही थी. यह देख कुछ लोगों ने उसे अनानास में पटाखों की लड़ी खिला दी. पटाखे उसके मुंह में फट गए जिससे मुंह और जीभ बुरी तरह से जख्मी हो गई. दर्द के कारण हथिनी कुछ खा नहीं पाई और 1 सप्ताह तक दर्द में जीने के बाद 27 मई को वेल्लियार नदी में उसकी मौत हो गई. हथनी के जबड़े भी टूट गए थे.”

मादा गर्भवती हथनी की मौत के बाद से केंद्र सरकार हरकत में आई है. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि

“हमारी सरकार ने इस घटना को बहुत ही गंभीरता से लिया है. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. दोषी हर हाल में पकड़े जाएंगे. उनकी जांच कराई जाएगी. यह भारत की संस्कृति में नहीं है कि किसी जानवर को पटाखे खिलाकर उसको मार दिया जाए.”

केरल सरकार ने कहा है कि पलक्कड़ जिले में पिछले माह एक गर्भवती हथनी की निर्मम हत्या मामले की जांच वन्यजीव अपराध जांच दल करेगा और घटना में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

मशहूर उद्योगपति रतन टाटा ने जताया दुख

मशहूर उद्योगपति रतन टाटा ने कहा कि गर्भवती हथनी को सोची समझी साजिश के तहत हत्या हैवानों ने की है. उन्होंने ट्वीट किया और लिखा

“मैं यह जानकर सदमे में हूं और दुखी हूं कि कुछ लोगों ने निर्दोष गर्भवती हथनी को पटाखों से बरा अनानास खिला दिया जिससे उसकी मौत हो गई. निर्दोष पशुओं के खिलाफ ऐसे आपराधिक कृत्य किसी मनुष्य की सोची-समझी हत्या के काम से किसी भी तरह अलग नहीं है.”

इससे पहले मेनका गांधी, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, रणदीप हुड्डा, श्रद्धा कपूर आदि ने पशु क्रूरता के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है.