COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

बोल वचन खास

लॉक डाउन के बीच केंद्र सरकार ने कैंसिल कर दिए 3 करोड़ राशनकार्ड, आपके कार्ड की जानकारी कैसे मिलेगी, जानिये सब कुछ

देश में महामारी के चलते लॉक डाउन चल रहा है. किसी भी तरह सरकार इस महामारी से पार पाना चाहती है. ऐसे में गरीबों और मजदूरों के सामने खाद्यान्न का संकट खड़ा हो गया है. इस संकट से उबारने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें मजबूर लोगों तक खाद्यान्न पहुंचाने की जी तोड़ कोशिश कर रही है. इन सब कोशिशों के बीच एक ऐसी खबर आई है जिसे पढ़कर आप चौंक जाएंगे. केंद्र सरकार ने पिछले कुछ दिनों में देश के करीब तीन करोड़ राशन कार्ड रद्द कर दिए.
ऐसे समय में जब लॉक डाउन चल रहा हो, खाने का संकट कमजोर वर्ग के सामने खड़ा हो, ऐसे में केंद्र सरकार के इस फैसले ने सभी को चौंका दिया.
तो इसलिए कैंसिल किया जाए राशन कार्ड
लॉक डाउन में जब राशन की सबसे ज्यादा जरूरत महसूस हो रही है ऐसे समय में तीन करोड़ राशन कार्ड कैंसिल करने के कारण को बताते हुए केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राम विलास पासवान ने कहा है कि राशन कार्डो का डिजिटलाइजेशन करने के लिए उसका आधार से लिंक करना बेहद जरूरी है ताकि कार्ड धारियों के खाते में सरकार की ओर से सीधा पैसा भेजा जा सके और फिर भी उसी पैसे से पीडीएस यानी जन वितरण प्रणाली की दुकानों में जाकर राशन और दालों को खरीद सकें. सरकार ने देश में बनाए गए तमाम राशन कार्ड को आधार से लिंक करना शुरू कर दिया तो आंकड़े जानकर सरकार भी हैरान रही. तीन करोड़ राशन कार्ड फर्जी पाए गए. यही कारण रहा कि केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से सभी तीन करोड़ राशन कार्डो को रद्द करने का फैसला लिया.

राशन कार्डो का डिजिटलाइजेशन क्यों जरूरी है

देश में करीब 80 करोड़ लोगों के पास राशन कार्ड उपलब्ध है. राशन कार्डों के डिजिटलाइजेशन के पीछे सरकार का उद्देश्य ऐसे प्रवासी और दैनिक मजदूरों तथा नीले रंग धारी श्रमिकों को खाद्य सुरक्षा कानून के तहत राशन उपलब्ध कराना है जो अक्सर रोजगार की तलाश में अपने निवास स्थान से पलायन करते रहते हैं.

ऐसे जानकारी लें अपने राशन कार्ड की

यह खबर निश्चित ही हलचल पैदा करने वाली है इस खबर के बाद यदि आप किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो

-आपको अपने खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से संपर्क स्थापित करके कार्ड से संबंधित जानकारी हासिल करनी होगी.
-खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के सामने आपको अपना राशन कार्ड और आधार कार्ड दिखाना होगा.
-यदि आपका राशन कार्ड रद्द हो गया है तो विभाग नया राशन कार्ड बनाएगा.
-यदि आपका राशन कार्ड रद्द नहीं हुआ है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है.

महत्वपूर्ण क्या है

इस पूरी खबर के बीच में सबसे जरूरी बात यह है कि यदि खाद्य आपूर्ति विभाग राशन कार्ड रद्द किया है तो वह पुराने राशन कार्ड को दोबारा जारी नहीं रख सकता है ऐसे में आपको अपने कार्ड की स्थिति जानने के लिए विभाग से संपर्क जरूर करना चाहिए.

1 जून से शुरू होगा पोर्टिबिलिटी स्किम

सरकार 1 जून 2020 से एक राष्ट्र एक राशन कार्ड की योजना लाने जा रही है. इसके मुताबिक पुराने और नए राशन कार्ड धारी देश में किसी भी राशन की दुकान से कहीं भी राशन खरीद पाएंगे. केंद्रीय खाद्य और आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान ने पहले ही इसका एलान कर दिया है. सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का नाम राशन कार्ड पलटेबिलिटी स्कीम भी है.

(यदि आपको खबर महत्वपूर्ण लगती है और आपको लगता है कि यह जानकारी साझा की जा सकती है तो इस खबर को जरूर शेयर कीजिए आपका सहयोग ही हमारी ताकत है)

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.